छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Aug 12, 2016 - 10:59 PM (IST)

लम्बागांव: पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत एक गांव से छात्रा को भगा कर ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में पालमपुर के एक गांव के लड़के को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लड़की की मां ने पुलिस थाना लम्बागांव में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पहचान का ही एक लड़का उसकी बेटी को वीरवार के दिन भगा कर ले गया है।

 

महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 15 साल है व एक स्कूल में जमा 2 की छात्रा है। युवक की आयु 22 वर्ष है व युवक का उनके घर में आना-जाना था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के के घर में दबिश दी व लड़की को वहां से बरामद कर लिया। डीएसपी पूर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लड़के को गिरफ्तार कर लिए जाने के साथ ही पीड़िता का मैडीकल करवाया जा रहा है।