सचिवालय की तर्ज पर सभी पार्किंग स्थलों पर वसूली जाए फीस

Thursday, Jun 21, 2018 - 10:09 AM (IST)

कांगड़ा : कांगड़ा एक व्यापारिक केंद्र व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के कारण यहां पर रोजाना हजारों लोगों माता बज्रेश्वरी के दर्शनों व खरीददारी करने के लिए आते हैं। घुरकड़ी चौक से लेकर कांगड़ा तक खुले बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल की वजह से इस सड़क पर रोजाना सैंकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर ही लगे रहते हैं, जिस वजह से यहां पर रोजाना कई बार जाम लगता है।

कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर खड़े वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर मिनी सचिवालय की पार्किंग की तर्ज पर पैसे वसूल किए जाएं। इस बाबत एस.डी.एम. कांगड़ा शशिपाल नेगी ने कहा कि पार्किंग के दाम दोबारा से निर्धारित किए जाएंगे।
 

kirti