चरस सहित धरा युवक

Saturday, Oct 10, 2015 - 12:45 AM (IST)

फतेहपुर: पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने थाना प्रभारी नीरज राणा के नेतृत्व में देर शाम करीब 7 बजे गुप्त सूचना के आधार पर 5.63 ग्राम चरस के साथ एक युवक को पकडऩे में सफ लता हासिल की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल कपिल व कांस्टेबल रणजीत कुमार ने घोली चौक पर नाका लगाया हुआ था।

 

इस दौरान एक युवक बाइक पर आया जोकि पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा जिससे पुलिस को शक हुआ और उसका पीछा करते हुए उसे थोड़ी दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक से 5.63 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी टुटवां सिहाल के रूप में हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।

 

एक अन्य मामले में लम्बागांव पुलिस द्वारा चरस बेचने के आरोप में 2 आरोपियों को शुक्रवार को पालमपुर स्थित न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों ऋषु व राजेश को 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन बाद में देर शाम को दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में तीसरे आरोपी नरेश कुमार को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कमल कांत ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी नरेश कुमार को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।