सी.यू. न खुलने के लिए भाजपा जिम्मेदार

Saturday, May 21, 2016 - 12:19 PM (IST)

ज्वालामुखी: हिमाचल प्रधेश के देहरा में अगर सी.यू. नहीं खुलती है तो इसके लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार होगी। यह आरोप जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप झांसू ने देहरा में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व धूमल सरकार के समय में देहरा के विधायक रविंद्र रवि कैबिनेट मंत्री थे जबकि जसवां-परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर वन निगम के उपाध्यक्ष पद पर विराजमान थे। उस समय सी.यू. की अस्थाई कक्षाएं देहरा के ज्वालामुखी में बिठाने का निर्णय हुआ था। भाजपा के बड़े नेता शांता कुमार ने भी देहरा की जगह धर्मशाला में सी.यू. खुलवाने बारे बयान दिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा देहरा को सी.यू. का हक देने बारे किए गए बयान की देहरा कांग्रेस स्वागत करती है। इस अवसर पर देहरा ब्लाक कांग्रेस महासचिव सुनील कश्यप भी उपस्थित रहे।