ढलियारा में चोरी करते पकड़ा युवक

Saturday, Feb 06, 2016 - 12:52 AM (IST)

देहरागोपीपुर: ढलियारा में पुलिस ने बीती रात एक चोर को रंगे हाथ चोरी की घटना को अंजाम देते हुआ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार (35) पुत्र खुशहाल चंद निवासी जवाल जिला ऊना का निवासी ढलियारा के कोमल कांत शर्मा के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था।

 

अभियुक्त ने घर में सोये लोगों की नींद का फायदा उठा कर गैस से भरे हुए सिलैंडर को चोरी करके अपनी सूमो गाड़ी (नं. एच.पी. 01-1319) में रखने के उपरांत चोरी का बड़ा हाथ मारने के इरादे से पुन: इसी घर में घुसने की कोशिश की ही थी कि इस बीच घर के सदस्यों को रात के अंधेरे में किसी अनजान व्यक्ति की भनक लग गई। घर के लोगों द्वारा शोर मचाने पर अशोक कुमार भागने की कोशिश में पुलिस के नाके में धर-दबोचा गया।

 

मामले की जांच कर रहे पुलिस हैडकांस्टेबल विक्रम चंद ने बताया कि अशोक को चोरी किए गए गैस सिलैंडर सहित उसकी सूमो गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस हैडकांस्टेबल विक्रम चंद ने बताया कि आईपीसी की धारा 380 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त अशोक कुमार को माननीय अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस हैडकांस्टेबल विक्रम चंद ने भी पुलिस रिमांड की पुष्टि की है।