10 दिन के मौन पर CM केजरीवाल, जानें कैसा गुजरा पहला दिन

Wednesday, Aug 03, 2016 - 01:58 PM (IST)

धर्मशाला: 10 दिन की विपश्यना के लिए धर्मशाला गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला दिन ध्यान लगाने में बीता। यहां उन्होंने 10 घंटे और 45 मिनट तक ध्यान लगाया। जानकारी के अनुसार, विपश्चना केंद्र में सुबह 4 बजे स्कूल की तरह घंटी बजी और अरविंद केजरीवाल उठे। इसके बाद सुबह 4:30 से 6:30 बजे तक केजरीवाल ने अपने कमरे में ध्यान लगाया। 6:30 से 8 बजे तक ब्रेकफास्ट ब्रेक हुआ। 8 से 9 बजे तक केंद्र में उपस्थित अन्य लोगों के साथ हाल में ध्यान लगाया। 

फिर 9 से 11 बजे तक मेडिटेशन का तीसरा सत्र हुआ। 11 से 12 बजे तक लंच ब्रेक हुआ। 12 से 1 बजे तक आराम के बाद 1 से 5 बजे तक लगातार मेडिटेशन के तीन सत्र चले। 5 से 6 बजे चाय-पानी के उपरांत 6 से 7 बजे तक फिर से ध्यान करवाया गया। 7 से 8:15 बजे तक केंद्र के कक्ष में प्रवचन हुए। 

8:15 से 9 बजे तक फिर मेडिटेशन चली। 9 से 9:30 बजे तक प्रशिक्षकों के साथ प्रश्न उत्तर हुए। इसके बाद सोने को कहा गया। बताया जा रहा है कि देवदार के पेड़ों से घिरे इस शांत विपश्यना केंद्र धर्मकोर्ट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल धर्मशाला अपनी सेहत फिट करने आए हैं।