मैक्लोडगंज में बिना वीजा के चीनी महिला गिरफ्तार

Saturday, Jul 02, 2016 - 01:36 AM (IST)

धर्मशाला: मैक्लोडगंज पुलिस ने चीन की महिला को बिना वीजा के गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चीन की यह महिला पिछले 3 माह से मैक्लोडगंज के दुसालनी गांव में रह रही थी।

 

मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बताया कि चीन की 52 वर्षीय उक्त महिला को बिना दस्तावेजों के गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वह यहां पर पिछले 3 माह से रह रही थी। गिरफ्तार विदेशी महिला से पूछताछ की जा रही है।