PICS: पठानकोट हाइवे पर भयानक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Sunday, Oct 16, 2016 - 11:01 AM (IST)

धर्मशाला/कांगड़ा: हिमाचल में कांगड़ा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छतड़ी मंझग्रा में सेंट्रो कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। कार में 2 बच्चों सहित 6 लोग सवार थे।


जानकारी के अनुसार जसूर की तरफ से कांगड़ा की ओर आ रही एक कार (एच.पी. 39-7068) राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतड़ी के पास एक ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक कर रहा था तो कार उल्टे रास्ते से आ रहे ट्रक (एच.पी. 19सी-0465) के साथ इतनी जोर से टकराई कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार से 2 शवों को क्रेन के माध्यम से बाहर निकालना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


ये बने काल का ग्रास
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग जम्मू से अपने घर गग्गल की ओर आ रहा थे कि बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान पायल (32) पत्नी जोगिंद्र, विजया (50) पत्नी रतन, राजेश (40) पुत्र राम रतन व सादगी (8) पुत्री राजेश गुप्ता व 5 वर्षीय सदैव शामिल हैं। इसके अलावा 26 वर्षीय ऋचा इस हादसे में गंभीर घायल हुई है।