बुजुर्ग की हुई बस में मौत

Tuesday, Oct 25, 2016 - 12:11 AM (IST)

कांगड़ा : नादौन से सवार हुए एक व्यक्ति की कांगड़ा बाईपास के पास बस में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम (70) निवासी जलाड़ी नादौन बस में कांगड़ा की ओर आ रहा था कि कांगड़ा बाईपास के पास वह अचेत होकर बस में गिर गया।


उसे उपचार के लिए डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी कांगड़ा सुरेन्द्र शर्मा के अनुसार मौत के कारणों का पता न होने के कारण उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।