बी.एस.एन.एल. का कमजोर सिग्नल, उपभोक्ता परेशान

Saturday, Jul 23, 2016 - 01:43 PM (IST)

गरली: हिमाचल प्रदेश में ढलियारा में बी.एस.एन.एल. की सेवाओं से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि नैटवर्क की सुविधा संपूर्ण न हो पाने से लोगों को कार्य करने में परेशानी हो रही है।

उपभोक्ताओं अंकुश शर्मा, विनोद ठाकुर, अजय कुमार, विजय सिंह, सुरेश मन्हास, अशोक ठाकुर, मुकेश, प्रदीप सिंह, हंसराज गुलेरिया, मदन लाल, कृष्ण दत्त, प्रीतम चंद, प्यारा राम, हुसैन, संजय और कमल देव इत्यादि का कहना है कि सेवाएं बेहतर न होने के कारण हमें फोन करने व नैट चलाने में बहुत दिक्कतें आती हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द इस लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं बी.एस.एन.एल. विभाग के एस.डी.ओ. अक्षय का कहना है कि हमारी ओर से ऐसी कोई समस्या नहीं है, यदि ऐसी कोई समस्या किसी को है तो वे इसकी शिकायत देहरा बी.एस.एन.एल. विभाग में आकर कर सकते हैं।