सलोह में महिला ने निगली जुएं मारने की दवा

Wednesday, Dec 02, 2015 - 01:25 AM (IST)

भवारना: सलोह पंचायत में एक महिला द्वारा गलती से जुएं मारने की दवाई खाने के बाद उसको गंभीर हालत में पालमपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सलोह की नीलम कुमारी ने जुएं मारने की दवाई का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों को इस बात का पता चला तो वह उसे गंभीर हालत में पालमपुर अस्पताल में ले गए। इस बारे में भवारना पुलिस को भी सूचना दी गई।

 

एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का दौरा कर महिला का बयान दर्ज किया है जिसमें उसने गलती से जुएं मारने वाली दवाई का सेवन करने की बात कही है। महिला की शादी 5 साल पहले हुई है और मस्सल में महिला के मायके हैं। पालमपुर में उपचाराधीन महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।