बलधर में चरस सहित 2 गिरफ्तार

Sunday, Jul 24, 2016 - 07:04 PM (IST)

नगरोटा बगवां: नगरोटा पुलिस ने शनिवार देर रात बलधर पुल पर नाके के दौरान स्कूटी सवार 2 युवकों से 40 ग्राम चरस बरामद की है। थाना प्रभारी ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि उन्होंने एएसआई अशोक राणा, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र और जोगिन्द्र सिंह के साथ बलधर में बंडेर पुल के पास नाका लगाया था कि रात करीब 2 बजे 2 युवक स्कूटी (नं. जी.जे. 18सी.जी.-2748) पर सवार होकर नगरोटा की तरफ  जा रहे थे।

 

पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वे हड़बड़ा कर पीछे मुडऩे लगे जिस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। युवकों की पहचान योल के धीरज व मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस सहित स्कूटी को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों का सोमवार को कांगड़ा में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जा रहा है।