US में नौकरी करता था ये Engineer, आज देश लौटकर जानवरों की कर रहा सेवा

Monday, Jul 18, 2016 - 03:43 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के धर्मशाला जिले से करीब 13 किमी दूर धनोटू गांव में यू.एस.ए. ये आए एक रोबिन सिंह नामक युवक के जीवन की दास्तां सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। जानकारी के मुताबिक रोबिन यू.एस.ए. में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता था। रोबिन डेढ़ साल पहले यू.एस.ए. से गांव लौटा था। उस शुरू से ही जानवरों से काफी प्यार था। लेकिन जब उन्होंने वतन वापसी की तो उन्हें गाय और स्ट्रीट डॉग्स की हो रही बेकद्री ने काफी परेशान करके रख दिया। वह गांव में बड़ा घर बना रहे थे। घर में स्वीमिंग पुल भी बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में स्वीमिंग पुल का इरादा छोड़ कर वहां एक काउ शेड बना दिया।


घायल जानवरों का करते हैं इलाज
बता दें कि काउ शेड में वह सड़कों में खड़ी बीमार गायों और कुत्तों को ले आए। उसके बाद रोबिन घायल पशुओं का फ्री इलाज करते हैं। रोबिन के घर में अब 12 लावारिश गायें और 8 स्ट्रीट डॉग्स हो गए हैं। 


घर का नाम रखा ''बदमाश पीपल फार्म''
रोबिन ने बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद वह एक अच्छा घर बनाना चाहते थे। ऐसा घर जिसमें स्वीमिंग पुल हो। सड़कों के किनारे खडे़ बीमार पशुओं को देखा तो फिर स्वीमिंग पुल बनाने का इरादा छोड़ दिया। स्वीमिंग पुल के जगह और बजट में एक काउ शेड बना दिया। वह कहते हैं कि अपने घर को ''बदमाश पीपल फार्म'' नाम दिया है। जानवरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए रेवन्यू जनरेट के लिए अब पीपल फार्म ने गोबर के गमले बनाने शुरू किए हैं। ये गोबर के गमले पर्यावरण के लिए बिल्कुल भी नुकसानदेह नहीं है। साथ ही इनमें पौधे रखने से पौधों की रूट खराब नहीं होती और पौधों को गमले सहित ही मिट्टी में लगाया जा सकता है।