हुड़दंग मचाने पर शराबी पति गिरफ्तार

Tuesday, May 24, 2016 - 12:26 AM (IST)

कांगड़ा : दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ घर में नशे में हुड़दंग मचाने व पत्नी से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे धारा 107 व 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उप अधीक्षक कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा के अनुसार राज कु मार निवासी दौलतपुर अपने घर में शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा था जिस पर उसके परिजनों की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।