पलामू: पेट्रोलिंग वाहन के पलट जाने से सब इंस्पेक्टर की मौत, अन्य 4 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 04:30 PM (IST)

 

डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाने (लेस्लीगंज) के एक पेट्रोलिंग वाहन के पलट जाने से सब इंस्पेक्टर की मौत हो गयी तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पेट्रोलिंग वाहन बैरिया चौक के निकट अनियंत्रित होकर देर रात सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गया। हादसे में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुलिसकर्मी विनोद मुंडा, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार और ड्राइवर वीरेंद्र यादव घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान चंदन को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। मृतक सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव कोडरमा जिले के रूपायडीह गांव के रहने वाले थे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News