देश को बनाने में कांग्रेस की भूमिका अहम, भाजपा करती है तोड़ने की बात : जैनब चंदेल

Friday, Mar 06, 2020 - 04:19 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): देश मे बनी भाजपा सरकार केवल तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और वह देश को तोड़ने की बात करती है जबकि देश को बनाने में कांग्रेस ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस प्यार की राजनीति करती है और भाजपा नफरत की। यह बात पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कही।

उन्होंने बताया कि महिला शक्ति देश को बदलने में अहम भूमिका निभाती है इसलिए उन्हें हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संकट की घड़ी में बाहर निकालने में महिला कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च में होने वाले महिला दिवस पर शिमला में एक महासम्मेलन किया जाएगा, जिसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Vijay