सेवा संगठन के तहत आगे आई भाजपा, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में युवा मोर्चा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

Sunday, May 30, 2021 - 01:39 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई ने सेवा ही संगठन के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस मौके पर कैंप का शुभारंभ किया और पीड़ित मानवता की सेवा के लिए भाजपा के युवा विंग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को मुक्त कंठ से सराहा। इस दौरान सत्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। जबकि भाजपा के अन्य कार्यक्रमों के तहत मंडल भाजपा द्वारा कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को भी सतपाल सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इतना ही नहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण से जूझते हुए होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को होम आइसोलेशन किटें भी प्रदान की गई। 

केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रीजनल अस्पताल ऊना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत कर एक तरफ जहां ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया, वहीं युवा कार्यकर्ताओं को पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अभियान को और मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोनावायरस के मरीजों के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से किटें भी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। जबकि ऊना सदर मंडल भाजपा द्वारा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता वाहन को भी सतपाल सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इस विकट परिस्थिति में हर व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। महामारी के इस दौर में भारतीय जनता पार्टी भी सामाजिक सरोकारों के तहत लोगों को यथासंभव मदद प्रदान कर रही है। मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा के कार्यकर्ता जनहित के सभी कामों को मेहनत और लगन से करने में जुटे हैं।
 

Content Writer

prashant sharma