Youtube पर छाया हिमाचली गायक का यह गाना, एक दिन में 7 हजार से अधिक लोगों ने किया पंसद

Wednesday, Sep 27, 2017 - 11:12 AM (IST)

चंबा: अपनी सुरीली आवाज की वजह से मशहूर हिमाचल के युवा उजाला डोगरा का गाना 'मेरी यादें' यूट्यूब पर खूब छाया हुआ है। उसकी आवाज युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। बताया जा रहा है कि डोगरा चंबा जिला से संबंध रखते हैं और लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं। मेरी यादें गाने की लांचिंग पिछले दिनों हिमाचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग में हुई। इस दौरान विधि विभाग के चेयरमैन कमलजीत सिंह, रिटायर्ड प्रो. अमर सिंह सांख्यान, डा. संजय संधू, डा. राजेंद्र मौजूद रहे। 



एक दिन में 7 हजार से अधिक लोगों ने सुना गाना
लांचिंग के बाद एक दिन में करीब 7 हजार से अधिक लोगों ने गाना देखा है और इसे खूब पसंद किया। गाने में बिलासपुर के नवीन सोनी और शिमला की दिव्या नेगी ने एक्टिंग की है। इसकी सारी शूटिंग शिमला में हुई है। खास बात यह है कि डोगरा अब तक कई मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। डोगरा ने बताया कि यह गाना उन्होंने खुद लिखा है और गाने की कंपोजिंग भी खुद ही की है। इस गाने की सफल शुरुआत से बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द फैंस के लिए लीक से हटकर गाने लेकर आएंगे।