3 दिन बाद ब्यास नदी में मिली झारखंड के युवक की लाश, ऐसे हुआ था हादसा

Friday, Sep 21, 2018 - 09:51 PM (IST)

मंडी: शहर के साथ लगते रघुनाथ का पद्धर में विश्वकर्मा पूजा के बाद सामग्री विसर्जन के दौरान ब्यास नदी में बहे युवक की लाश 3 दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद हुई है। 20 वर्षीय युवक गुडवा पुत्र फुलेश्वर उराव गांव बेदी डाकघर बिशनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था। सदर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल लाई है। बता दें कि मंडी शहर में बाहरी राज्यों के कामगारों ने 3 दिन पूर्व विश्वकर्मा दिवस मनाया था और इस दौरान झारखंड के रहने वाले करीब 15 कामगार रघुनाथ का पद्धर में स्नान व पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए गए हुए थे। सामग्री विसर्जन करने के बाद सभी लोग नदी के किनारे स्नान करने उतर गए और युवक नदी के बीचोंबीच चला गया। अचानक पत्थर पर पांव फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। एडीशनल एस.पी. पुनीत रघु ने लाश मिलने की पुष्टि की है।

Vijay