नाबालिग लड़की को लिफ्ट देकर युवक ने रास्ते में कर डाली ये गंदी हरकत

Sunday, Nov 11, 2018 - 06:27 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रविंद्र नाम का लड़का मिला और बाइक पर लड़की को लिफ्ट दी। इसके बाद लड़के ने रास्ते में नाबालिगा से बलात्कार किया। बाद में लड़की ने घर जाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। इस पर पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने बताया कि पीड़ित लड़की की माता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Vijay