घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें खबर

Wednesday, Sep 19, 2018 - 07:11 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब से सटे एक गांव में 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने खौफनाक कदम उठाया है। अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह युवक ने घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसने सल्फास खा ली है और वह घर पर अकेला ही है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि को फोन पर सूचना दी। जिस वक्त युवक ने जहर निगला उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस तुरंत उसके घर पहंची तथा उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया लेकिन डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी में रहती थी अनबन
बताया जा रहा है कि युवक ज्वाला जी (कांगड़ा) में कार्य करता था और गत दिवस ही घर पर आया था। कथित तौर पर कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अकसर दोनों में अनबन रहती थी, जिसके चलते वह परेशान था। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि फिलहाल पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Vijay