नशे के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश (Video)

Friday, Aug 24, 2018 - 10:35 AM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल के भूपपुर मेंं नशे के आदी एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भूपपुर में एक युवक काफी समय से नशे का सेवन करता था। इसके बाद युवक ने परेशान होकर अपने घर पर फंदा लगा लिया। जब परिजन घर आए तो देखा युवक फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने बताया कि एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Vijay