मनाली के वन विहार में फंदे पर लटका मिला सिक्किम का युवक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2020 - 07:40 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मनाली पुलिस ने वन विहार से एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ बरामद किया है। मृतक की पहचान विनोद छेत्री (22) पुत्र दमेर सिंह न्यू मोनैस्ट्री रोलांग नमलूनग जीपीयू रंलोंग साऊथ सिक्किम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक मनाली में कपड़े की दुकान में काम करता था और अपने दोस्त संग रह रहा था। रात को दोनों दोस्त खाना खाकर सो गए और सुबह विनोद वन्य प्राणी सूचना केंद्र के समीप जंगल में पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया।

सुबह सैर को गए लोगों ने उक्त युवक को पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। डीएसपी मनाली संजीव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली शव गृह में रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News