राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं ने बनाया सोशल मीडिया को हथियार

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 06:17 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : राष्ट्रीय सेवा योजना हिमाचल प्रदेश के मिशन डिजिटल कोरो अवयर के तहत प्रदेश के 2,000 से अधिक युवा कार्य सोशल मीडिया के तहत हिमाचल को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक कर रहे हैं। 20 दिन पूर्व शुरू किए गए इस अभियान में अभी तक सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में कई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई। मिशन डिजिटल कोरो अवेयर के स्वयंसेवी संयोजक सुमित ठाकुर ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे हिमाचल में इंटर हुआ तभी प्रदेश में एक युवाओं की कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का गठन प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉक्टर एचल शर्मा के नेतृत्व में सुमित ठाकुर को स्वयंसेवी संयोजक बनाया गया। वह हर जिला में 11 स्वयंसेवी कन्वीनर भी घोषित किए गए। तभी से सभी युवाओं ने सोशल मीडिया पर कार्य करना स्टार्ट किया। 

आज सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के 500000 से अधिक जनता तक पहुंच चुके हैं अब उन्हें दिन प्रतिदिन जागरूक कर रहे हैं। अभी तक 8 से ज्यादा प्रतियोगिताओं को हिमाचल प्रदेश में करवा चुके हैं। आने वाले दिनों में और भी ज्यादा प्रतियोगिताओं को करवाएंगे।  इन प्रतियोगिताओं में फीट हिमाचल हिट हिमाचल, हारेगा कोरोना जीतेगा इंडिया, घर हिमाचली खरे हिमाचली, सृजन, हर गांव एनएसएस गांव, एक ही सिक्के के दो पहलू एक सकारात्मक एक नकारात्मक जैसी प्रतियोगिता प्रमुख है। सुमित ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यार्थी समाज में फैल रही अफवाहों पर को रोकने के लिए कार्य कर रहे हैं। और डब्लयूएचओ और हेल्थ डिपार्टमेंट की जानकारियों को भी जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। वही प्रदेश की सभी युवा कपड़ों से बने मास्क को भी बना रहे हैं अभी तक पूरे प्रदेश में 20,000 से अधिक मास्क बनाकर तैयार कर दिए हैं। जल्द ही इन मास्क को पुलिस प्रशासन जरूरतमंद लोग व प्रशासन को वितरित करेंगे। 

वहीं प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वह प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर ने सभी स्वयंसेवक की अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं बधाई दी है। हर कोई कर रहा राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के अभियान की सराहना कई क्षेत्रों में स्वयंसेवी फील्ड वर्क पर भी कार्य कर रहे हैं और इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए तत्पर तैयार है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी बुजुर्गों का ख्याल रखने के लिए उनकी सहायता करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और उनके लिए प्रदेश में ईच वन एल्डर केयर वन अभियान का भी शुभारंभ प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News