महिला को फोन पर तंग करना युवक को पड़ा महंगा, जानिए क्या हुआ हाल

Sunday, Jan 07, 2018 - 01:35 AM (IST)

ऊना: ऊना के एक युवक को शिमला में रहने वाली एक महिला को फोन करना महंगा पड़ा गया। इस चक्कर में युवक को पुलिस थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शिमला पुलिस की सुरागदेही के बाद ऊना पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया है और अब उक्त युवक को शिमला पुलिस के हवाले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार ऊना थाना क्षेत्र के तहत एक गांव का युवक शिमला में रहने वाली एक महिला को फोन पर तंग करता था। आधी रात को 1 बजे फोन कर महिला से अभद्रता करता था।

महिला ने पुलिस अधीक्षक शिमला से की शिकायत 
महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिमला से शिकायत की और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस कर्मियों को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा। नंबर ऊना के एक गांव में ट्रेस हुआ तो शिमला पुलिस ने ऊना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए युवक की लोकेशन बताई, जिस पर ऊना पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। एस.पी. संजीव गांधी ने उक्त युवक को शिमला पुलिस के हवाले किया जा रहा है।