तेज रफ्तार ने बुझाया एक और घर का चिराग, युवक को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Tuesday, Oct 16, 2018 - 09:06 PM (IST)

सुजानपुर: तेज रफ्तार ने उपमंडल सुजानपुर के एक युवक की जिंदगी छीन ली है। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आशीष शर्मा पुत्र स्वरूप शर्मा (28) निवासी बीड़-बगेहड़ा का रहने वाला था। मंगलवार को जरूरी कार्य के चलते वह बाइक पर जिला मुख्यालय हमीरपुर गया हुआ था और कार्य समाप्ति करके दोपहर बाद घर वापस लौट रहा था कि घर से 10 किलोमीटर पीछे भलेठ गांव में बाइक के अनियंत्रित होने से दुर्घटना का शिकार हो गया। युवक को जब तक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर पहुंचाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बाजू की बजाय सिर पर लगाया होता हैल्मेट तो बच जाती जान
उधर, सुजानपुर पुलिस थाना के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह तेज रफ्तारी का मामला लग रहा है। युवक ने अगर हैल्मेट बाजू की बजाय सिर पर लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतक घर में इकलौता बेटा था, इसकी 2 बहनें हैं जोकि शादीशुदा हैं।

Vijay