शादी वाले घर में महिला को अकेली देख कमरे में घुसा युवक, फिर कर डाला ये अनर्थ

Saturday, Dec 02, 2017 - 10:06 PM (IST)

चम्बा: चुराह क्षेत्र की पंचायत बौंदेड़ी में एक महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला पुलिस थाना तीसा में दर्ज हुआ है। डी.एस.पी. चम्बा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म व चोरी करने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में शादी थी। रात को जब बारात आई तो उसका पति बारातियों की सेवा में जुट गया जिसके चलते वह अपने कमरे में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए बौंदेड़ी गांव का एक व्यक्ति उसके कमरे में घुस आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय उक्त व्यक्ति उसके सोने के गहनों पर भी हाथ साफ कर गया।

पति व सास को फोन पर दी घटना की सूचना
इसके बाद महिला ने अपने पति व सास को फोन पर इस घटना के बारे में जानकारी दी जिसके चलते घरवालों ने कमरे में आकर पूरी जानकारी हासिल की। शनिवार को उक्त आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया जिसमें वह फंस गया। प्रभावित परिवार ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद महिला व कथित आरोपी का मैडीकल कालेज चम्बा अस्पताल में मैडीकल करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।