Bilaspur: गोबिंद सागर झील में नहाने उतरा उत्तराखंड का युवक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 06:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में बुधवार को 29 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सोलन जिले के कसौली स्थित निजी होम स्टे से लगभग 36 कर्मचारी जबली के पास  बिलासपुर की गोबिंद सागर झील के किनारे पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। इन कर्मचारियों ने पहले गोबिंद सागर झील में वोटिंग की तथा उसके बाद जबली श्मशानघाट के पास खाना बनाने में लग गए।

उसी समय एक 29 वर्षीय युवक भी अपने 2-3 साथियों के साथ गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए कूद पड़ा। गहराई का अंदाजा न हाेने पर उक्त युवक डूबने लगा। उसके 2 अन्य साथियों तथा बोट मालिक ने भी पानी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, परंतु उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

झील में डूबे युवक की पहचान अरविंद पुत्र मनवर सिंह हाऊस नंबर-4 निवासी खलयुन डाकघर भटवाडी जिला रूदप्रयाग उत्तराखंड के रूप में हुई है। यह युवक कसौली स्थित निजी होम स्टे में बतौर कुक काम करता था। उधर, एएसपी शिव चैधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा शव की तलाश की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News