सैल्फी ले रहे 17 वर्षीय युवक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Sunday, Aug 12, 2018 - 06:39 PM (IST)

कांगड़ा: सैल्फी लेते एक किशोर ने आपनी जान गंवा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाश कुमार (17) पुत्र लालू प्रसाद निवासी कोटमंगल सिंह लुधियाना (पंजाब) अपने 8 दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवी दर्शन के लिए आया था। बज्रेश्वरी घाट पर वह एक चट्टान पर खड़ा होकर सैल्फी ले रहा था कि अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और वह एक पत्थर पर गिरकर बनेर खड्ड के पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही एस.डी.एम. कांगड़ा शशिपाल नेगी पुलिस दल व दमकल विभाग के कर्मियों के मौके पर पहुंचे।

युवक की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस दल व फायर कर्मियों को समेला की ओर युवक की तलाश में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने युवक को नीचे गिरते देखा और उसके बाद वह बनेर खड्ड के तेज बहाव में बहता हुआ देखा गया है। एस.डी.एम. ने बताया कि वह डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद, पुलिस दल और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करके युवक की तलाश की जा रही है।

Vijay