सरोल-सिढ़कुंड मार्ग पर बाइक हादसे में युवक की मौत

Wednesday, Mar 10, 2021 - 03:48 PM (IST)

चम्बा (काकू): सरोल-सिढ़कुंड मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा बाइक पर सवार एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार को बाइक एच.पी.73-3298 चम्बा से सवीरा की तरफ जा रही थी। इस पर दो युवक सवार थे। शाम करीब 8:35 बजे जब बाइक सवीरा से कुछ दूरी पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अजय कुमार पुत्र कर्म चन्द निवासी गांव सवीरा सिढ़कुड जिला चम्बा की मौत हो गई है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक के शव का मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Content Writer

Kaku Chauhan