जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

Saturday, Feb 13, 2021 - 01:21 PM (IST)

पांगी(वीरू)जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत सुराल के ताई गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। इससे उसकी मौत हो गई। बीते शुक्रवार को युवक अपने गांव में जुकारू मनाने गया था। उसी दौरान एल्कोहल के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों व परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंच गई। परिजनों के बयान दर्ज कर युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया हुआ है। उन्होंने बताया कि युवक जुकारू उत्सव को मनाने के लिए गांव में गया हुआ था। उसी दौरान शराब के साथ कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की घर पहुंचते ही तबीयत खराब हो गई। हालांकि परिजनों ने समय रहते ही युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। युवक की पहचान सुनील कुमार (23) पुत्र केहर सिंह गांव ताई पंचायत सुराल तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Content Writer

Kaku Chauhan