परांठा न मिलने पर युवक ने ढाबा मालकिन से की यह गंदी हरकत

Thursday, Jun 08, 2017 - 12:23 AM (IST)

गोहर: ढाबे में परांठा न मिलने पर जंजैहली बाजार में एक ढाबा चलाने वाली महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। इस दौरान ढाबे में बैठे अन्य लोगों ने महिला को युवक के चंगुल से छुड़ाया तथा बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जंजैहली बाजार में मंगलवार शाम ढाबा चला रही एक स्थानीय महिला के ढाबे में एक स्थानीय युवक आया और परांठे की मांग करने लगा। ढाबे में रश होने के कारण महिला ने युवक को मना कर दिया, जिससे वह भड़क उठा और ढाबा चला रही महिला से छेड़छाड़ करने लगा और इसी दौरान उसने महिला के कपड़े फाडऩे की भी कोशिश की। महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी गोहर चांद किशोर ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।