डल्हौजी का नाम बदला तो सड़क पर उतरेगी युवा कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 05:14 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले की पर्यटन नगरी डल्हौजी का नाम बदलने का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय निवासी जहां इसके विरोध में हैं, वहीं अब युवा कांग्रेस ने नाम बदलने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे डाली है। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव विवेक महाजन ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार के दिन अब जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब वह जन मानस के काम करने की बजाए पर्यटन स्थलों के नाम बदलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डल्हौजी पूरी दुनिया में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। डल्हौजी नाम से ही इस क्षेत्र को विश्व पर्यटन मानचित्र पर जाना जाता है।

राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मणयम स्वामी ने डल्हौजी का नाम बदलने को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है। अगर इसका नाम बदल दिया तो यहां पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा। विवेक महाजन ने कहा कि डल्हौजी को दुनिया के नक्शे पर लाने में स्थानीय विधायक आशा कुमारी का बड़ा योगदान रहा है। अब सरकार विकास कार्य छोड़  पर्यटन स्थलों के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। जनता अब यह जान चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने डल्हौजी का नाम बदलने की सोची भी तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News