युवा कांग्रेस ने निकाली सद्‍भावना रैली, लोगों को दिया ये संदेश

Saturday, Aug 11, 2018 - 04:13 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा नाहन में आज गांधी संदेश सद्भावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में निकाली गई, जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा देशभर में निकाली जा रही सद्भावना रैली का आगामी 15 अगस्त को समापन होगा। उन्होंने कहा कि सदभावना यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सद्भावना का संदेश देना है क्योंकि देश मे सांप्रदायिकता को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा का आगाज साबरमती आश्रम से हुआ था और समापन 15 अगस्त को राजघाट पर किया जाएगा।

Vijay