कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान (Video)

Wednesday, Feb 13, 2019 - 05:57 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे हर संगठन चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर रहा है। इस कड़ी में युवा कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को धर्मशाला में कांगड़ा-चम्बा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह कर्ण ने पै्रसवार्ता कर युवा कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर जानकारी दी।

गांव-गांव में जाकर किसान और युवाओं से जुड़ेगी युकां

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अब गांव-गांव तक जाएगी और किसान व युवाओं के साथ जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसान और युवाओं के कार्ड बनाए जाएंगे और आने वाले समय मे उनको लाभ दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

Vijay