महगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका PM मोदी का पुतला

Saturday, Sep 23, 2017 - 05:17 PM (IST)

शिमला: देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को डीसी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया  केंद्र की मोदी सरकार आज अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।  नोटबंदी हो या जीएसटी आज इससे आम लोग परेशान हैं। छोटे व्यापारियों पर जीएसटी की मार और आम लोगों पर महंगाई की मार से देश व प्रदेश के लोग बुरी तरह परेशान हैं। प्रदेश युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश में हर वर्ष दो करोड़ रोज़गार देने का सपना दिखाकर युवाओं को जिस प्रकार इनके नेताओं ने चुनावों के समय गुमराह किया था, आज केंद्र की यह सरकार पांच लाख लोगों को भी शायद ही रोज़गार दे पाई हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश के लोग बीजेपी को उसके झूठ को लेकर सबक सिखाएंगे। उन्होंने तेल के बढ़ते दामों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को ठगा है।

भाजपा के पास प्रदेश में बोलने को कुछ नहीं
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं के निशाने पर केवल सीएम वीरभद्र सिंह ही रहते हैं। विकास के नाम पर भाजपा  के पास प्रदेश में बोलने को कुछ नहीं है। भाजपा के इन्हीं नेताओं ने षड्यंत्र रचकर झूठे मामले सीएम वीरभद्र सिंह पर बनाए हैं जो न्यायालय के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में आयोजित बीजेपी की कथित युवा हुंकार रैली पूरी तरह असफल रही है। अमित शाह की रैली उनके अनुरूप नहीं रही, जिस मकसद से उन्होंने इसका आयोजन किया था। इस रैली में एक लाख युवाओं का दावा करने वाली बीजेपी की पोल खुल चुकी है।