19 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दुप्पटे से फंदा लगाकर दी जान

Thursday, Apr 25, 2019 - 08:07 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर के एक 19 वर्षीय युवक द्वारा घर पर फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सौरभ (19) पुत्र राजकुमार ने अपने कमरे में दुप्पटे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अभी तक अन्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बहरहाल शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एस.एस.पी. अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay