13720 फुट ऊंची दुमती पोस्ट पर पहुंचे MP रामस्वरूप शर्मा, सेना व ITBP जवानों का बढ़ाया हौसला

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 04:13 PM (IST)

रिकांगपिओ (ब्यूरो): मंडी लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने 13720 फुट की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा दुमती पोस्ट पर पहुंचकर सेना एवं आईटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सांसद ने कहा कि आज देश का नेतृत्व हो या सैनिकों का पराक्रम दोनों मजबूत हाथों में है। अब हमारा देश सिर झुक कर नहीं उठा कर बात करने की ताकत रखता है। इस दौरान उन्होंने चीन की विस्तार वादी नीतियों व नापाक इरादों को लेकर चीन सरकार की भी कड़ी आलोचना की।
PunjabKesari, MP Ramsawroop Sharma Image

इस दौरान कई घंटे सांसद ने सैनिकों के साथ बिताने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री से मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के साथ लगते सभी सड़क मार्गों को बेहतर करने के साथ-साथ मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग उठाएंगे ताकि सैनिकों को सरहदों की सुरक्षा के दौरान किसी प्रकार की सुविधा आड़े न आए। उन्होंने कहा कि करछम से दुमती तक सड़क को पक्की करने के लिए 8 करोड़ 64 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं और टैंडर भी लग चुका है। बहुत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा ताकि देश के जवान सीमाओं तक आसानी से पहुंच सकें।
PunjabKesari, MP and ITBP, Army Image

इस दौरान उनके साथ प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर अवनींद्र कुमार, महामंत्री राजपाल, जिला मीडिया प्रभारी सुशील नेगी, कल्पा मंडल उपाध्यक्ष राजन नेगी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमांत क्षेत्रों के इस 2 दिनों के दौरे के दौरान सांसद ने सीमाओं के साथ लगते ग्रामीणों से भी मिलकर उनकी भी समस्याएं जानीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News