गर्म पानी के चश्मे में नहाने उतरा युवक, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि.....

Friday, Nov 24, 2017 - 06:39 PM (IST)

मनाली: कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे के क्लाथ में एक युवक ब्यास नदी में बह गया। युवक नदी किनारे गर्म पानी के चश्मे में नहाने आया था। युवक ने नहाने के लिए कपड़े उतारे और नदी किनारे गया। गर्म पानी के चश्मे में नहा रहे लोगों को घटना का पता ही नहीं चला। जब युवक पानी में बह गया तब लोगों की नजर उस पर गई। जब तक आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर उसे नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की सूचना मनाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। डी.एस.पी. मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया है।