SIU Cell के हाथ लगी बड़ी सफलता, नशे की खेप सहित हरियाणा का युवक धरा

Friday, Dec 14, 2018 - 09:27 PM (IST)

चम्बा: पुलिस के एस.आई.यू. सैल ने चरस तस्करी के एक और मामले को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के इस विशेष दल के हाथ अबकी बार हरियाणा का एक युवक लगा है। जांच के दौरान उक्त पुलिस टीम ने इस 25 वर्षीय हरियाणी युवक के कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान महावीर नाथ पुत्र रमेश नाथ निवासी गांव दुलेहड़ा पंचायत व तहसील बदली (हरियाणा) के रूप में की गई। 

चेहली पास लगाए नाके पर धरा युवक

जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. सैल ने शुक्रवार की शाम को चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर चेहली के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उक्त युवक चम्बा से बनीखेत की तरफ पैदल चला आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस टीम को देखा तो भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

Vijay