पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, 1.996 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Monday, Oct 21, 2019 - 11:35 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने बड़ा ग्रां बिहाल के पास एक युवक को 1.996 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार बड़ा ग्रां बिहाल के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था कि इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।

पुलिस ने शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.996 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। आरोपी की पहचान पूर्ण चंद निवासी नग्गर के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Vijay