युवतियों के साथ हिंसक वारदातों पर महिला समिति गंभीर, कहा-सरकार ध्यान दे

Sunday, Dec 02, 2018 - 03:36 PM (IST)

नाहन (सतीश) : हिमाचल प्रदेश में युवतियों के साथ बढ़ती हिंसक वारदातों को देखते हुए अखिल भारतीय महिला जनवादी समिति ने प्रदेश भर में युवाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूका अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में नाहन में महिला समिति का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें युवतियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। समिति के राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने बताया कि प्रदेश भर में युद्ध के साथ हिंसक वारदातें बढ़ रही है जो बेहद चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओंं के साथ पेश आ रही हिंसक वारदातों के लिए महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराना गलत है।

युवतियों के साथ हिंसक वारदातें चिंता का विषय

समिति ने मांग की है कि है स्कूलों में भी छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। क्योंकि आए दिन स्कूलों में भी छेड़खानी के मामले सामने आ रहा है। उन्होंने हैरानी जताई कि शिक्षकों पर ही छेड़खानी के आरोप लग रहे है। वही युवतियों ने अखिल भारतीय महिला समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान की तारीफ की है। युवतीयों ने माना इस समाज में आज भी उन्हें बुरी नजर से देखा जाता है। देवभूमि में युवतियों के साथ हिंसक वारदातें पेश आना निश्चित तौर पर एक चिंतनीय विषय है ऐसे में सरकार को भी इस विषय में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

kirti