कृषि विश्वविद्यालय के 5 विद्यार्थियों को मिला युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

Wednesday, Jan 02, 2019 - 05:42 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठयक्रम के विद्यार्थियों ने 6 सम्मान अर्जित किए हैं। विश्वविद्यालय 5 विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि अर्जित की है। गुजरात के आनंद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में 10 युवा वैज्ञानिक पुरस्कारों में से 6 विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किए हैं। इंडियन सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ एनीमल रिप्रोडक्शन के वार्षिक सम्मेलन में विश्वविद्यालय के इन विद्यार्थियों का यह सम्मान प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डा. आंचल राणा, डा. मोहित महाजन, डा. अनुषमा, डा. श्रिया गुप्ता तथा डा. अभय वर्मा शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।

Vijay