बीमारी से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 03:23 PM (IST)

बड़सर: उपमंडल के सोहारी गांव के नवजोत सिंह (30) पुत्र कुलवंत सिंह ने बुधवार देर रात फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक टी.बी. का मरीज था तथा लंबे समय से दवाई खा रहा था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। इसी के चलते बुधवार देर रात उसने छत से लगी कुंडी से फंदा लगा लिया, ािजसका पता उसकी माता को सुबह उस समय लगा, जब वह रसोई में चाय बनाने जा रही थी। जब उसने खिड़की से देखा तो नवजोत सिंह फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी तथा प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बिझड़ी को दी।

5 वर्ष पहले हुई थी शादी
सूचना मिलते ही बिझड़ी पुलिस की एक टीम ए.एस.आई. राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोहारी पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए तथा शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा। नवजोत सिंह की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. जसवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। बड़सर पुलिस ने धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News