Himachal: पुलिस ने होटल के कमरे में मारी रेड तो मचा हड़कंप, चिट्टे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 05:22 PM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ठियोग थाना पुलिस ने एक निजी होटल में दबिश देकर नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टा के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया है।

तीन ग्राम चिट्टा बरामद

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को जब ठियोग पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी, उसी समय उन्हें सूचना मिली कि शाली बाजार के एक होटल में ठहरे दो लोगों के पास नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए होटल में दबिश दी और होटल प्रबंधन के सहयोग से संबंधित कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया।

मामला दर्ज

इस दौरान पुलिस ने युवक और युवती को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा निवासी सरोग तहसील ठियोग और युवती निवासी फागू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News