50 वर्ष से ऊपर की इन महिलाओं का जज्बा देख रह जाएंगे हैरान, जानिए क्यों पकड़ी Hockey

Friday, Feb 22, 2019 - 03:58 PM (IST)

सोलन (चिनमय): उम्र कोई भी हो, शरीर साथ दे या न दे लेकिन अगर आप में जज्बा है तो आप को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात सोलन की वे महिलाएं साबित कर रही हैं जो 50 वर्ष की उम्र को लांघ चुकी हैं और जो कुछ समय पहले अपने घुटने के दर्द से परेशान थीं लेकिन उनके कुछ करने के जज्बे ने उनमें इतनी शक्ति भर दी है कि वे आज नौजवानों को भी मात दे रही हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद अब देहरादून में आयोजित होने वाली मास्टर गेम्स में जीत हासिल करने की ताल ठोक रही हैं।

देहरादून में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में लेंगी भाग

24 फरवरी से देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जा रहीं महिलाओं ने बताया कि मास्टर गेम्स में उनकी टीम हिमाचल की पहली टीम है जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जा रही है। उनहोंने कहा कि पहले वे अपनी उम्र को देखते हुए हॉकी उठाने के लिए भी हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं लेकिन अब वे 2 माह के कठिन अभ्यास के कारण अब पूर्ण रूप से न केवल फिट हैं बल्कि वे अब अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गई हैं। उन्होंने कहा कि वे बेहद खुश और उत्साहित हैं कि वे देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह वहां जाकर हिमाचल का नाम ऊंचा करके आएंगी।

Vijay