Weather Update : मौसम विभाग ने हिमाचल के 7 जिलों में जारी किया यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 07:51 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मौसम फिर से बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 2 व 3 मार्च को राजधानी शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के मध्यम क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होगी। 2 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है जबकि 3 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। 3 मार्च को मेघगर्जन और बिजली कड़कने की आशंका है इसलिए मौसम विभाग ने इस दिन के लिए 7 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, कांगड़ा व ऊना जिलों में यैलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घरों से बाहर निकलते समय सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश व मध्य पर्वतीय भागों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

4 व 5 मार्च को साफ रहेगा मौसम 

राहत की बात यह है कि 4 व 5 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 3 मार्च को बारिश व बर्फ बारी हो सकती है। इस दिन मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आसमानी बिजली गिरने के अंदेशे को देखते हुए यैलो अलर्ट रहेगा। 4 व 5 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

केलांग में न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री दर्ज

मंगलवार को राज्य के अधिकांश भागों में मौसम आमतौर पर साफ रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -8.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कल्पा में -0.4, शिमला 6.3, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 5.9, धर्मशाला 6.2, ऊना 8.8, नाहन 9.8, पालमपुर 5.5, सोलन 5.2, मनाली 2.2, कांगड़ा 9, मंडी 7.2, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 7.8, चम्बा 8.1, डल्हौजी 5.6, कुफरी 3.8 व पांवटा साहिब में 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News