येदियुरप्पा ने ली CM की शपथ, कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र की हत्या हुई

Thursday, May 17, 2018 - 04:44 PM (IST)

शिमला (राजीव): कर्नाटक में येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी का गुस्सा 7वें आसमान पर है। कर्नाटक में हुए एपिसोड को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करार दे रही है। जिसके खिलाफ शिमला में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली व पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी की।


युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यलय से मॉल रोड होते हुए डीसी ऑफिस तक शव यात्रा निकाली, जिसके बाद पीएम मोदी का पुतला जलाया गया। यही नहीं शुकवार को युवा कांग्रेस विधानसभाओं और ब्लॉक स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी। 


युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा जनता के फैसले के खिलाफ जाकर लोकतंत्र को हत्या कर रही है। ऊंचे ओधों पर बैठे संघ विचारधारा के लोग इसमें भाजपा का साथ दे रहे हैं। संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ पहले तो जबरन येदियुरप्पा को शपथ दिलाने का समय दिया गया। साथ में बहुमत साबित करने के लिए भी लंबा वक्त दे दिया गया। युवा कांग्रेस इसके खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

Ekta