Rahul के निर्देशों पर YC ने बनाई यह समिति, निष्क्रिय पदाधिकारियों की अब नहीं खैर

Sunday, May 06, 2018 - 12:07 AM (IST)

शिमला: हिमाचल युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अनुशासन समिति का गठन किया है। यह समिति विधानसभा, लोकसभा और प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारी की सूची तैयारी करेगी। सामने आया है कि युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी बार-बार बुलाने के बावजूद भी संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे हैं, ऐसे में गठित समिति निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार कर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजेगी ताकि उनके स्थान पर काम करने वाले युवाओं को आगे आने का मौका दिया जाए। युवा कांगे्रस का यह कदम आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसे में जल्द ही युवा कांगे्रस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर किया जाना तय है।


शेखर सेठी को नियुक्त किया चेयरमैन
युवा कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने शेखर सेठी को अनुशासन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके साथ ही गोल्डी चौधरी, गोविंद शर्मा, विवेक कुमार, निगम भंडारी, नीतू सूद, निशांत ठाकुर, नरेश कुमार दास्टा, धर्मेेंद्र ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, योगेश पटियाल, यशवंत जिल्टा और विजय चौहान को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Vijay