कोविड-19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यशवंत जोशी पुरस्कृत

Thursday, Jan 28, 2021 - 01:07 PM (IST)

कुल्लू  (ब्यूरो) : राजकीय महाविद्यालय बन्जार के छात्र यशवंत जोशी को 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मनाली प्रशासन और रोटरैक्ट क्लब मनाली द्वारा गत वर्ष में 7 से 31 दिसंबर तक कराये गए कोविड अवेयरनेस वीडियो कंपीटीशन में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पाने के लिए पुरस्कृत किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कुल्लू तहसील के डोभी की आरुशी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। यशवंत जोशी ने कोविड-19 के लिए पहाडी भाषा में एक शानदार जारूकता वीडियो बनाई थी जिसने समाज के हर वर्ग के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। बुजुर्ग व्यक्ति आसानी से स्थानीय भाषा में बनाई गयी वीडियो को समझ सकते थे। यशवंत जोशी की जागरूकता वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वाइरल भी हुई। साथ ही साथ वरिष्ठ वर्ग में बंजार से चमन जोशी और बिलासपुर से रश्मि शर्मा ने तथा कनिष्ठ वर्ग में  बंजार से ही सेज़ल और आदित्य कश्यप ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। मनाली में दिये गए इस पुरस्कार के लिए एनएसएस स्वयंसेवी बिमला, श्यामा और दीपा ने कंधे-से-कंधा मिलाकर यशवंत के लिए हमेशा से उत्साहवर्धन का कार्य किया है।
 

prashant sharma